Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:नवागत सीएमओ ने संभाला कार्यभार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद में 30 जुलाई को सीएमओ रहे डॉ अशोक कुमार का 62 वर्ष पूरे होने पर सीएमओ के पद से कार्य मुक्त किया गया था जिसका कार्यभार सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे डॉक्टर अब्दुल अजीज को दिया गया था। मंगलवार को शासन से आजमगढ़ जनपद के लिए नए सीएमओ डॉक्टर नन्हकू राम वर्मा को भेजा गया। जिन्होंने बुधवार की शाम को कार्यभार संभालते हुए कार्यालय में कार्यरत सभी डिप्टी सीएमओ और कर्मचारियों से चिर परिचित हुए। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में संचालित हो रहे अवैध हॉस्पिटलों पर शिकंजा कसना तथा सरकार की चल रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम विभाग के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया। चालक संगठन ने भी अपने संगठन की तरफ से पुष्प गुच्छ भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button