Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

गौमतदाता संकल्प यात्रा के लिए 12 को बिहार जाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

वाराणसी। मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि एक दिवसीय अल्प प्रवास में काशी ठहरने के बाद परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज 45 दिवसीय गौमतदाता संकल्प यात्रा के लिए बिहार प्रस्थान कर जाएंगे।बिहार में हर जिले व गांवों में यात्रा कर सनातनधर्मियों से सम्पर्क करके उन्हें गौभक्त प्रत्याशी को ही वोट देने हेतु शंकराचार्य जी प्रेरित करेंगे। बिहार वासियों को बताएंगे कि आप अगर ऐसे किसी प्रत्याशी या दल को देते हैं। जो चुनाव जीतने के बाद गोकशी करवाता है तो उस गोकशी के पाप के भागी आप भी बनेंगे।इसलिए गोकशी के पाप से बचने हेतु आप ऐसे गौभक्त प्रत्याशी को ही वोट दें। जो चुनाव जितने के बाद गोकशी बन्द करवाने एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने हेतु कृतसंकल्पित हो। शंकराचार्य जी महाराज के इस गौमतदाता संकल्प यात्रा को लेकर बिहार वासियों में भारी उत्साह है। स्वागत व गौमतदाता संकल्प यात्रा से जुड़ने हेतु कमर कस लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button