Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशपुलिस विभागमिर्जापुर

मिर्जापुर : 39वीं वाहिनी पीएसी का 45वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दो दिवसीय मेला की सराहना

बसन्त कुमार गुप्ता

मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी का गौरवशाली इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया। वाहिनी प्रांगण में 45वां स्थापना दिवस अत्यंत गरिमापूर्ण और उत्साहजनक वातावरण में मनाया गया। विशेष अवसर पर वाहिनी सेनानायक नैपाल सिंह ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा का स्वागत बैच लगाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काटकर किया। पुलिस मॉर्डन स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता जायसवाल को आगे करके मिशन शक्ति के लिए मिशाल कायम किया। वाहिनी के क्वार्टर गार्द पर सुबह भव्य शस्त्र पूजन और दो दिवसीय मेला का निरीक्षण मुख्य अतिथि सोमेन वर्मा ने किया और सभी स्टालों की सराहना की। स्टालों के पास आकर्षक रंगोली भी बनाई गई सभी रंगोली एक से बढ़कर एक अच्छे संदेश के साथ बनाई गई थी। मुख्य अतिथि ने वाहिनी की निरंतर प्रगति, सुरक्षा और बल के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सेनानायक नैपाल सिंह ने उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए वाहिनी के गौरवशाली अतीत को याद किया और भविष्य में भी इसी समर्पण और अनुशासन के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button