Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया : दो गांव मिलकर पांच घरों में हुई चोरी

असगर अली
देवरिया। जनपद के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली कुर्मी टोला में बुटन पटेल पुत्र शुभम पटेल, राजू पटेल पुत्र विश्व नाथ पटेल के घर में बीती रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुस कर चोरी की गई है। जिसमें बुटन पटेल के घर से दो मोबाइल, मंगल सूत्र एवं अंगूठी सहित तीन हजार नगद चोरी हुई है।चोर पीछे छत से चढ़ कर घर में दाखिल हुए थे।चोरी की जनकारी लगभग एक बजे हुई जब घर की महिला किसी कार्य के लिए उठी थी देखी कि मोबाइल पेटी गायब था।छत पर जाने पर पेटी टूटा हुआ मिला ।घर वाले शोर किए तो अगल बगल के लोग इक्कठा हो गए।इसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस को दिया । पुलिस मौके पर पहुंच मौके की जांच कर रही थी कि उसी समय खबर मिला की एक किलोमीटर दूर श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ही चकरवा टोला प्रेम राय में भी चोरी हुआ है।पुलिस व गांव वाले  वहां पहुंचे तो वहां पता चला कि यहां भी बाबूलाल शाह, मुन्ना यादव, शिव जी यादव के घर में चोरी हुआ है। तलाशी लिया गया तो एक चोर शिव जी यादव के घर में चौकी के नीचे छिपा हुआ मिला।पुलिस द्वारा पूछने पर बताया कि अकेले ही चोरी का अंजाम दिया है।उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुआ है।पुलिस चोर को लेकर थाने चली गई। थानाध्यक्ष श्रीरामपुर डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि एक चोर यहां से चोरी करके एक किमी दूर दूसरे गांव में भी तीन घरों से समान चुरा रहा था कि घर वाले जाग गए।जिसमें एक चोर पकड़ा भी गया है। पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button