भदोही: प्रतियोगिता में बीए एवं बीएससी के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

डॉ एसपीएम राजकीय महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन
ब्यूरो चीफ /आफताब अंसारी
भदोही। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के अंतर्गत बुधवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सामाजिक सशक्तिकरण एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्राचार्या डॉ. माया ने बताया कि हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान अभियान 24 नवंबर 2024 को भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में लॉन्च किया गया, जो कि भारत के संविधान की 75 वीं वर्षगांठ और गणराज्य के रूप में इसकी स्थापना का स्मरण है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों में संविधान के समझ को गहरा करने एवं पूरे देश में कानूनी सशक्तिकरण के उद्देश्य को बढ़ावा देने का लक्ष्य पूर्ण होगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रारम्भ में डॉ. रुस्तम अली ने छात्र-छात्राओं को बाबा साहब के जीवन समर्पण, संघर्ष और उनके विचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनकी अगुआई में लिखित संविधान आज भी भारत की आत्मा है और हर विद्यार्थी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा को समाज में समानता और न्याय का माध्यम बनाया। प्रतियोगिता में बीए एवं बीएससी के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनीश कुमार मिश्र और सह-संयोजक आशीष जायसवाल ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सायना बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, खुशी चौबे बीएससी तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान एवं प्रकाश मौर्य बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक रूप से महिला सशक्तिकरण पर अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ अंकिता तिवारी तथा डॉ अमित तिवारी शामिल रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीशा पुत्री शिव प्रसाद पाल (बीए पंचम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान आराध्या राय पुत्री सिद्धार्थ राय (बीए तृतीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान आंचल यादव पुत्री भोनूराम यादव (बीए पंचम सेमेस्टर) रही । कार्यक्रम का संयोजन डॉ ऋत्विक रंजन सिंह तथा डॉ अमर कृष्ण यादव ने किया। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत देशभक्ति विषयक रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं के चार समूहों ने प्रतिभाग किया जिसमें वन्दना राय, साधना सोनकर, दीपा राय खुशी सरोज एवं नेहा शर्मा का ग्रुप प्रथम आया। बीएससी थर्ड सेमेस्टर की छात्राओं साक्षी मौर्य, शबनम बानो, अंजलि विश्वकर्मा के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं शाइस्ता बानो भारती यादव अंजली यादव का समूह तृतीय स्थान पर रहा। वही बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं नेहा कनौजिया नैंसी गौतम अंजली वर्मा एवं आकांक्षा पाल के ग्रुप ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ. अमित तिवारी द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन किया।




