Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आज़मगढ़ में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे युवकों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सफल रही। कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर फर्जीवाड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फर्जी नंबर प्लेट और संदिग्ध गतिविधि के पीछे अपराध की बड़ी तैयारी होने की संभावना जताई जा रही है। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मदपुर भिटिया तिराहे पर दो व्यक्ति किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे। पीछे बैठा युवक खेतों की तरफ फरार हो गया, जबकि मोटरसाइकिल को साइड में छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. शमीम पुत्र नन्हे उर्फ इरशाद, निवासी मोहम्मदपुर भिटिया, थाना गम्भीरपुर बताया। उसकी  तलाशी में 350 रुपये बरामद हुए। मोटरसाइकिल की जांच में वाहन पर लगा नंबर  कूटरचित पाया गया। चेसिस नंबर की जांच में असली रजिस्ट्रेशन नंबर दूसरा निकला, जो मो. बुनेल पुत्र कल्लू निवासी मोहम्मदपुर भिटिया के नाम पर दर्ज है। अभियुक्त द्वारा अपराध की मंशा से वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फोर्जरी की गई थी। पुलिस ने उसे मोहम्मदपुर भिटिया मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button