Slide 1
Slide 1
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास:राज्य जीविका निधि सहकारी संघ का हुआ शुभारंभ,अब महिलाए होंगी स्वालंबन और आत्मनिर्भर

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

दो सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा पूरे बिहार में बिहार राज्य जीविका निधि सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया गया। विडियों कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका-निधि में ट्रान्सफर किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री विजय सिंहा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोहतास जिला के अकोढी गोला प्रखण्ड  सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन के नेतृत्व में लगभग 200 जीविका दीदीयों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखी और सुनी। इससे महिलाओं में आर्थिक स्वावलम्बन आयेगी। परिवार समाज और राज्य के समुद्र विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी और भी मजवुत होगी। इस कार्यक्रम में प्रखण्ड परियोजना-प्रबंधक श्री सुबोध कुमार विश्वास और सामुदायिक समन्वयक सत्यजीत कुमार प्रखण्ड कार्यालय परिसर साभागार में उपस्थित रहे। प्रखण्ड स्तर पर इस कार्यक्रम के अतिरिक्त कुल 12 जगहों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जीविका-दिदीयों द्वारा देखा गया। अकोढीगोला के ज्ञान जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिन्क में भी कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। यहाँ भी 228 दीदीयों की उपस्थिति रही। प्रखमु के दूसरे संकुल संघ संगत्म जीविका संकुल संघ में भी कार्यक्रम का सीधा प्रखारण देखा गया। यहाँ जीविका की ओर से क्षेत्रीय समन्वयक राजीव कुमार उपस्थिति रहे। इसके अतिरिक्त दस अन्य स्थानों पर विभिन्न ग्राम संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इन सभी ग्राम-संगठन में जीविका सामुदायिक समन्वयक मनोजकुमार , सुशीला कुमारी नेहा कुमारी अर्पणा कुमारी एवं पूजा कुमारी उपस्थित रहे। भाजपा उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार पंडित जदयू अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य, विनय सिंह जदयू उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य, बीरेंद्र शर्मा भाजपा दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य, बीस सूत्री सदस्य बबन सिंह कि गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button