
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट
शुक्रवार को जिला रोहतास (सासाराम ) समाहरणालय में रोहतास के गांव गांव से नल जल के ऑपरेटरो ने जिला अध्यक्ष एन दुबे के और एनसीपी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया गया। आशुतोष सिंह ने कहा कि नल जल योजना बिहार में मुख्यमंत्री का मुख्य योजना है जिसके जितने भी ऑपरेटर रोहतास जिला में गांव-गांव कार्य करते हैं उनको मात्र 2000 से लेकर ₹3000 तक महीना के रूप में दिए जाते हैं और वह भी चार सालों से सभी नल चल योजना के आपरेटर बकाया महीना अभी तक नहीं मिला 4 साल हो चुके जबकि केंद्र सरकार का गाइडलाइन है कि 15000 पंद्रह हजार से कम महीना किसी को भी नहीं देने हैं कये ना इंसाफी है, नल जल अनुरक्षक संघ रोहतास जिला अध्यक्ष एम दुबे ने बोला कि हम लोगों के साथ सौतेलापन व्यवहार करना माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बंद करें और हम लोगों का महीना कम से कम ₹20000 बीस हजार रुपया करने का कृपा करें, ताकि हम अपने परिवार को भरण पोषण कर सके, इस मौके पर मुख्य रूप से एनसीपी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह, नल जल अनुरक्षक संघ रोहतास जिला अध्यक्ष एम दुबे,धनजी कुमार,पुनर्वासी राम,निरंजन यादव,विजय शंकर दुबे,सैयद अली,रणजीत सिंह,ओम प्रकाश सिंह,सुधीर सिंह,धनंजय सिंह,चंदन कुमार,संजीव कुमार,दूलार सिंह,मोतीलाल चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




