Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशसोनभद्रस्पोर्ट्स

सोनभद्र : नेपाल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रवि सिंह

सोनभद्र। ताईक्वानडो की 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व यूपी के सोनभद्र जिले के रेणुकूट निवासी रवि सिंह करेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर  तक नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल, काठमांडू (नेपाल) में  होगा। प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जहाँ रवि सिंह अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन करेंगे। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। रवि सिंह की इस उपलब्धि से न केवल हिंडालको परिवार के साथ ही रेणुकूट में हर्ष का माहौल है। उन्हें शुभकामनाएँ देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आशा व्यक्त की है कि वह इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button