बलिया:इंदिरा गांधी का नाम सुनते कांग्रेस जनों के अंदर संघर्ष की प्रेरणा: उमाशंकर पाठक

भारत-रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती मनी
बलिया।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की जयंती बुधवार को कांग्रेस भवन के सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। पार्टी अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी का नाम सुनते ही हम कांग्रेस जनों के अंदर संघर्ष की प्रेरणा दुगना हो जाता है इंदिरा गांधी देश की एकता अखंडता के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने में सबसे आगे रहे। आज केंद्र में सत्ता दल पाकिस्तान के नाम पर राजनीति कर रहा है। जबकि इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया आज उनकी जयंती के अवसर पर हम कांग्रेस धन संकल्पित होकर एक बार फिर कांग्रेस को केंद्र और राज्य में सत्ता दोहराने का संकल्प लेते हैं। इस मौके सत्य प्रकाश ,मुन्ना उपाध्याय, विजय कुमार मिश्रा, शुशील श्रीवास्तव, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया,जनार्दन उपाध्याय, गिरीश कांत गांधी ,अमरनाथ राम,अरुण श्रीवास्तव, आरिफ खान ,आशीष तिवारी, अबुल फैज़ विवेक ओझा,शशीकांत मिश्रा ,राजेन्द्र प्रसाद राहुल, चौबे लोगों उपस्थित है।




