बलिया:विश्व हिंदू परिषद की योजना बैठक संपन्न

राजेश महाजन/ बलिया।संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म के मान-सम्मान एवं गौरव को बनाए रखने को सतत प्रयासरत विश्व हिंदू परिषद की दिवसीय प्रांत योजना बैठक-30-अगस्त को देवरिया जिले में आयोजित हुई इस प्रांत योजना बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदरणीय गजेंद्र जी एवं प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें समाज में चल रहे धर्मांतरण,स्लीपर सेल,कम्युनिज्म, लव जिहाद, नागरिक कर्तव्य, धार्मिक भावना का विकास एवं पाश्चात्य संस्कृति के प्रसार पर रोक लगाने की बात की गई। साथ ही प्रांत योजना बैठक के दूसरे दिन विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल में नवीन दायित्व की घोषणा भी की गई इसी क्रम में संगठनात्मक जिले रसड़ा में पूर्व बालोपासना प्रमुख विपिन गुप्ता को बजरंग दल का जिला सह संयोजक एवं अभिनंदन जी को जिला सह मंत्री, धर्मेंद्र यादव को जिला गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया उक्त अवसर पर गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह मंत्री श्री मंगल देव चौबे जी बलिया विभाग संयोजक दीपक गुप्ता एवं जिला संयोजक प्रतीक राय ने बधाई जी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष-राजीव सिंह चंदेल, रामनिवास शर्मा आदि उपस्थित रहे।





