बलिया:सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ छात्र संसद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

रिपोर्ट- राजेश कुमार गुप्ता”महाजन
बलिया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगदीशपुर में बुधवार को छात्र संसद का शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य-अतिथि के रूप में मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ०संदीप पांडेय जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ०राजीव शुक्ला जी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रशेखर सिंह जी के द्वारा अतिथि का परिचय एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में भैया बहनों को उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए छात्र संसद की उपादेयता श्रीमती मोहिनी सिन्हा जी के द्वारा दिया गया, भैया /बहनों की पुरे कार्यक्रम में उत्सुकता बनी रही। वहीं शिशु भारती के प्रमुख पदाधिकारी के रूप में बहन कंचन तिवारी ने अध्यक्ष के पद का शपथ लिया, मंत्री के रूप में भैया शिवम ने पद ग्रहण किया तथा भैया वैभव सेनापति के रूप में पद का शपथ लिया छात्र संसद के प्रमुख पदाधिकारी बहन अचलजा श्रीवास्तव प्रधानमंत्री,अनुष्का सिंह न्यायाधीश,भैया अर्नव श्रीवास्तव सेनापति ने अपने पद का शपथ लेकर अपना स्थान ग्रहण किया कार्यक्रम का संचालन आचार्या निधि पांडेयऔर बहन आरुषी सिंहके द्वारा किया गया। मुख्य-अतिथि के उद्बोधन में बच्चों के कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्वक पालन की अपेक्षाएं की गई। विद्यालय के प्रबंधक संतोष तिवारी द्वारा अतिथिगण एवं कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु आभार ग्रहण किया गया अंत में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य विजयानंद सिंह के द्वारा कल्याण मंत्र करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य बंधु भगिनी का पूर्ण मनोयोग से सहयोग रहा।