आजमगढ़
आजमगढ़:तहसीलदार के अन्यायपूर्ण कारवाई से ग्रामीणों में रोष

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। आजमपुर ग्राम में सुदर्शन यादव और लालचंद यादव ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर यह गुहार लगाई है कि तहसीलदार आजमगढ़ द्वारा अपने मातहतों और पुलिस कर्मियों के बल पर न्यायालय द्वारा निर्देशित व चिन्हित आराजी स० 328 में पोखरी खुदाई न करवा कर प्रार्थी के आराजी स० 327 में जबरन डरा धमकाकर और जेल में बंद कर देनें का धौंस दिखाकर पोखरी का खुदाई करवा रहे हैं जो अन्यायपूर्ण और अदालत की अवहेलना है। प्रार्थी ने जिलाधिकारी आजमगढ़ से इस संबंध में त्वरित संज्ञान लेकर न्यायोचित कारवाई करने का निवेदन किया है। तहसीलदार आजमगढ़ के इस अन्यायपूर्ण कारवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।




