
गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़। रात के अंधेरे में गौशाला से पशुओं की तस्करी की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मऊ एसओजी की टीम ने देर रात सीधे छापा मारा। पशुओं समेत पिकअप गाड़ी को बरामद कर लिया। पुलिस को देख गौ तस्कर फरार हो गए। जानकारी के बाद सीडीओ, एडीएम प्रशासन समेत आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं। प्रधान समेत कर्मचारियों की मिलीभगत से खेल की आशंका जताई जा रही है। पारन कुण्डा गौ शाला पर रात्रि 1 बजे मऊ जनपद की एस ओ जी टीम द्वारा गौशाला पर छापेमारी की गई। जिस पर गो तस्करों को गौशाला के कर्मचारियों और प्रधान की मिलीभगत से पशुओं को गौ तस्वीरों को पशु बेचने का मामला उजागर हुआ है। 4–5 पशुओ को गाड़ी में भर कर ले जाने के पूर्व पुलिस ने पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है। गौ तस्कर कोहरे का लाभ लेकर फरार हो गए जबकि भागते समय आसपास के ग्रामीण चोर समझ कर शोर मचाये पर गौ तस्कर फरार हो गए।




