Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

गुटनिरपेक्ष आंदोलन की बैठक: कीर्तिवर्धन ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

कंपाला। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने युगांडा द्वारा आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। राज्य मंत्री “साझा वैश्विक समृद्धि के लिए सहयोग को गहरा करना” विषय पर आयोजित विचार-विमर्श में भाग लेने के लिए कंपाला पहुंचे थे।कीर्तिवर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा किया युगांडा द्वारा आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, जिसका विषय साझा वैश्विक समृद्धि के लिए सहयोग को गहरा करना” था। उन्होंने फिलिस्तीन पर एनएएम मंत्रिस्तरीय समिति की बैठक के दौरान भारत का वक्तव्य भी दिया।एक्स पर अपनी टिप्पणियों के मुख्य अंश साझा करते हुए कीर्तिवर्धन ने लिखा, फिलिस्तीन के लोगों को भारत की मानवीय सहायता को याद किया। पश्चिम एशिया में वार्ता द्वारा तय किए गए द्वि-राष्ट्र समाधान पर भारत के ऐतिहासिक रुख की पुष्टि की। भारत एक शांतिपूर्ण और स्थिर पश्चिम एशिया के निर्माण के विजन में योगदान देने को तैयार है।

मंत्रिस्तरीय बैठक के इतर, राज्य मंत्री ने सोमालिया संघीय गणराज्य के विदेश राज्य मंत्री अली मोहम्मद उमर से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने भारत और सोमालिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने भारत और माली के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा और उन्हें बढ़ाने के लिए माली गणराज्य के विदेश मंत्री महामहिम श्री अब्दुलाय डियोप से भी मुलाकात की।
16 अक्टूबर को राज्य मंत्री ने युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम योवेरी कागुटा मुसेवेनी से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत अभिवादन दिया। इसके बाद उनकी युगांडा के विदेश मंत्री ओडोंगो जेजे अबुबाखर के साथ बैठक हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने व्यापार, रक्षा, विकास सहयोग और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-युगांडा साझेदारी को मजबूत बनाने और विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा की।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button