क्राइमबलिया

बलिया: एक करोड़ 40 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में घटना का किया खुलासा

दोनों आरोपी है हत्या के आरोपी

तिलक कुमार
बलिया। दुबहर थाने की पुलिस ने दो हेरोइन तस्कर को बुधवार की दोपहर एक बजे ग्राम चकिया के बारी जनाड़ी बन्धे पर स्थित हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से 700 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 40 लाख रूपए आंकी गई है। इसके बाद एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाईन में पूरी घटना का खुलासा किया। दोनों आरोपियों का नाम अनिल सिंह पुत्र कामता सिंह निवासी ग्राम सोनवरसा थाना बैरिया व रिपुन्जय तिवारी पुत्र शुभनरायन तिवारी निवासी ग्राम गोपालपुर दुबे छपरा थाना बैरिया है। एसपी के अनुसार दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। बताया कि दोनों आरोपी हत्यारोपी है तथा जमातन पर बाहर चल रहे थे।                       

एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार आरोपी अनिल सिंह जनपद शाहजहांपुर में हत्या के मामले में वर्ष 2011 में जेल में निरूद्ध था, वहीं इसकी मुलाकात हेरोइन तस्करी में निरूद्ध एक आरोपी निवासी रांची झारखंड से हुई। जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसी के माध्यम से अनिल सिंह रांची झारखण्ड से हेरोइन तस्करी के अपराध में लिप्त हो गया। आरोपी रिपुन्जय तिवारी जो वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास का दोषी है, जो जमानत पर है। अभी यह जिला बदर भी घोषित किया जा चुका है जिसका समयावधि पूरी हो चुकी है। आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण दोनो एक दूसरे के सहयोगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button