
डॉ एके राय / बलिया। जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा हॉस्पिटल में रविवार को ऑपरेशन के दौरान अनीशा राय (24वर्ष) पत्नी शिवांशु राय, निवासी देवकली थाना सुखपुरा, जनपद बलिया की मौत होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया गया कि करीब छह माह पूर्व उस महिला का सिजेरियन ऑपरेशन भी हुआ था। रविवार को उसे पथरी के ऑपरेशन के लिए अपूर्वा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा जिस पर चिकित्सक नियंत्रण नहीं कर पाये। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत बिगड़ने लगी और अन्ततः उसकी मौत हो गई।अस्पताल में आपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले को संभाला और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। महिला की मृत्यु की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया गया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गयी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतका की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।



