Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र में बेमौसम हुई बारिश से किसानों की फसल बर्वाद

सरकार द्वारा किसान के हितोंपयोगी समस्त सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी – भुपेश चौबे विधायक

राकेश चंदेल

हिन्दुस्तान संदेश /सोनभद्र। सदर विधायक भ्रमणशील रह कर राजस्व कृषि व बीमा कंपनियों के लोगों के साथ आमडीह चकया वैनी दूबेपुर पवनी सहित तमाम गांवों का भ्रमण कर बेमौसम बारिश में बर्बाद फसलों का निरीक्षण किया व किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के द्वारा मिलने वाली समस्त सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी जनपद में पिछले 5 दिनों से लगातार हुई बेमौसम बारिश व आंधी से धान की फसल को काफी क्षति पहुंची है रविवार की सुबह सदर विधायक भूपेश चौबे सदर तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपालों को लेकर नगवां विकासखंड के तमाम गांवों में पहुंच कर उनके साथ कृषि विभाग के अधिकारी व बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ संबंधित किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना इस मौके पर कृषि विभाग व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा समय से जारी किया जाय किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए सरकार के पास ना पैसे की कमी नहीं है और नहीं व्यवस्था की। इसलिए मुआवजा यदि कम बनाया गया या किसी भी किसान की मुआवजे के लिए परेशान किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी तैयार रहे। उन्होंने कहा कि किसी कृषि प्रधान देश में यदि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया तो यह सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी धान की फसल के अलावा कुछ गांव में आलू सरसों  मटर व मरचा की फसल को भी क्षति पहुंची है उसका भी मुआवजा बनाया जाए साथ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, देवी सिंह, महेश पटेल, अवधेश पटेल, सूर्यकुमार कनौजिया, विकास मिश्रा, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button