
राजेश महाजन
बलिया।नगर के जिराबस्ती स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालक व बालिकाओं ने सुंदर कृष्ण के वेश-भूषा में नृत्य,गायन आदि प्रस्तुत किया। जिसमें प्राचार्य श्री उदय कुमार सिंह ने उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही शिक्षकगण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिए। जिसमें सविता शाह,श्रीसंत प्रसाद,राम समुजराम, पीयूष यादव,नूतन सिंह,तृप्ति ओझा आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता में टैगोर सदन समूह नित्य में गार्गी स्वर्णकार,श्वेता वर्मा,शुभांगी सिंह,अंकित यादव,गीतांजलि,दिव्यांश सिंह,सतीश, युवराज,उर्वशी प्रथम रहे। जबकि शिवाजी सदन तृतीय रमन सदन और अशोक का सदन चतुर्थ स्थान पर मटकी फोड़कर कार्यक्रम शामिल रहे।




