Slide 1
Slide 1
क्राइमवाराणसी

बंटवारे को लेकर महिला की पिटाई, दी तहरीर

त्रिलोकी नाथ राय
वाराणसी। कविता जायसवाल पत्नी अजय जायसवाल निवावी भैसासुर राजघाट ने बताया कि बंटवारे को लेकर पिछले कुछ महीनों से आपसी विवाद की स्थिति बनी रहती थी। आए दिन ज्येष्ठ संजय जायसवाल पुत्र शीतला जायसवाल के द्वारा गाली गुप्ता और मारने की धमकी दी जा रही थी, चूंकि घर में पति अक्सर बीमार रहते हैं । रात्रि में मौका पाकर दिनांक 19-11-2025  को 11 बजे घर में घुसकर मेरे जेठ संजय जायसवाल उम्र 55 वर्ष व जेठानी अनीता देवी पत्नी संजय जायसवाल उम्र 50 वर्ष व सौरभ जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल उम्र २५ वर्ष द्वारा  मुझे लोहे की रॉड व लाठी डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया ।मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी भी  दी गई । चूंकि घर में दो नाबालिक छोटे बच्चे है और पति अक्सर बीमार रहते है। ऐसी स्थिति मे  मै तत्काल पड़ोसियों की मदद से हॉस्पिटल इलाज के लिए चली गई किन्तु डर के मारे थाने नहीं आ सकी। अपना ईलाज करवाने के बाद आज दिनांक 30/11/2025 को थाना प्रभारी आदमपुर को प्रार्थना पत्र दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर के आधार पर जांच कर मेडिकल एवं प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button