Slide 1
Slide 1
क्राइम

आजमगढ़ : प्रेमिका से शादी करने की जीद में टावर पर चढ़ा


गोविंदा लाल शर्मा/आजमगढ़। अजमतगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब 25 वर्षीय युवक टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक मान-मनौव्वल करती रही। जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ वार्ड नंबर-11 निवासी अजीम पुत्र असगर (25) शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से निकला और देखते ही देखते एक टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि अजीम का एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों की सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया गया कि कुछ समय पूर्व अजीम ने कथित तौर पर युवती और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज की थी। इसके बाद युवती की ओर से अजमतगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर समझाया था, जिसके बाद मामला शांत हो गया था। शनिवार सुबह टावर पर चढ़ने के बाद अजीम काफी आक्रोशित नजर आया। वह गाली-गलौज करते हुए अपने पैसे हड़पने और उसे फंसाने का आरोप लगा रहा था। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद जब उसकी प्रेमिका मौके पर पहुंची तो युवक उसे देखकर टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को जीयनपुर थाने ले गई, जहां पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button