Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सोनभद्र:गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण की प्रगति धीमी मिलने पर भड़के डीएम

खंड विकास अधिकारी म्योरपुर व ओबरा ईओ को लगायी फटकार, दिए निर्देश


राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश /सोनभद्र। अनपरा नगर पंचायत में गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण, वितरण की प्रगति व फीडिंग कार्य का गुरूवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान गणना प्रपत्रों की एकत्रीकरण की प्रगति धीमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ओबरा को प्रगति में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पंचायत अनपरा परिसर में गणना प्रपत्रों की फीडिंग के संबंध में संबंधित आपरेटरों से जानकारी प्राप्त किया। बाद उन्होंने संबंधितों को आपरेटरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार से जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकास खण्ड म्योरपुर में भी गणना प्रपत्रों के वितरण व फीडिंग के संबंध में एडीओ पंचायत म्योरपुर से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि मतदाताओं के उत्साह एवं बीएलओ की कर्तव्य निष्ठा से विधानसभाओं के मतदेय स्थलों पर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे बीएलओ की कार्यप्रणाली अपनाते हुए अन्य सभी बीएलओ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में तेजी लाए। विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र को शत प्रतिशत वितरित, एकत्रित एवं डिजिटाइज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष बीएलओ को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें बीएलओ की भूमिका निर्णायक होती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी चयनित बीएलओ द्वारा समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button