काशी गैंगरेप: पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव, पुलिस लगाएगी आरोपियों पर गैंगस्टर

शहर के अलग – अलग इलाकों में 7 दिन तक गैंगरेप ,अब तक 12 दरिंदे गिरफ्तार
सरफराज अहमद
वाराणसी । पांडेयपुर की युवती से 29 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक गैंगरेप की घटना में 12 की गिरफ्तारी हो गई है लेकिन 11 अज्ञात की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसके लिए थाना, एसओजी और सर्विलांस सेल की सात टीमें गठित की गई हैं। युवती को जिन-जिन जगहों पर ले जाया गया था, वहां की फुटेज पहले ही निकाली जा चुकी है। फुटेज, गिरफ्तार 12 आरोपियों के मोबाइल फोन के सीडीआर के जरिये अज्ञात की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है।
युवती के मुताबिक पहले उसे आरोपी राज विश्वकर्मा लंका स्थित कैफे ले गया था। वहां दुष्कर्म किया। अगले दिन समीर मिला। युवती को बाइक पर बैठाकर हाईवे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। समीर के साथ उसका एक दोस्त भी था। इस तरह युवती को नदेसर पर छोड़ा गया। वहां से मलदहिया स्थित कैंटीनेंटल कैफे, फिर औरंगाबाद स्थित एक गोदाम, इसके बाद हुकुलगंज के बघवानाला, फिर अस्सी ले जाकर रेप किया गया। इसके बाद चौकाघाट पर छोड़ा गया था। पुलिस युवती के बताए रूट और जगह के अनुसार निजी तथा सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के कैमरे के जरिये फुटेज निकाल ली है। युवती के साथ रास्ते में अज्ञात में कौन युवक थे, इसकी जानकारी की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये 12 आरोपियों के मोबाइल का सीडीआर भी निकलवाया गया है। ताकि पता चल सके कि घटना के समय उनकी किस किस से बात हुई। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि अज्ञात की पहचान के लिए 7 टीमें गठित हैं। जल्द अन्य की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। पांडेयपुर क्षेत्र स्थित युवती के घर पर पुलिस का पहरा है। युवती से कुछ संस्थाओं के लोग बात करने पहुंचे थे। उनको बताया गया युवती यहां नहीं हैं। घर के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने मीरापुर-बसहीं निवासी अनमोल गुप्ता, नया पान दरीबा निवासी मो. रजा उर्फ जैब, लल्लापुरा निवासी जाहिद खान, लल्लापुरा के काजीपुरा खुर्द निवासी रेहान, सीरगोवर्धनपुर (लंका) निवासी राज विश्वकर्मा, हुकुलगंज नई बस्ती निवासी आयुष धूसिया, लल्लापुरा की बादशाहबाग कॉलोनी के साजिद, हुकुलगंज के सुहैल शेख, पांडेयपुर के दानिश अली, लल्लापुरा के बड़ा चकरा के इमरान अहमद, शब्बीर आलम, इंग्लिशिया लाइन निवासी सोहेल खान को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित मेडिकल जांच रिपोर्ट में खुलासा, हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव
गैंगरेप पीड़ित छात्रा हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव हैं और उसकी बीमारी गंभीर स्टेज पर है। लंबे समय तक नशे के दुष्प्रभाव में उसको जॉन्डिस यानि पीलिया भी हो गया है। ब्लड के सैंपल में कुछ ब्लड काउंट भी कम या अस्थिर हैं, जिसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है। उनके शरीर में कई हार्मोनल अनबैलेंस भी हुए हैं। छात्रा के हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव होने से गैंगरेप के आरोपियों में दहशत का माहौल है। उनको डर है कि संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने में हेपेटाइटिस-B का वायरस उन्हें प्रभावित कर सकता है।




