Slide 1
Slide 1
देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिवाराणसी

वाराणसी:भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा: नरेन्द्र मोदी

काशी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना है-योगी

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। सेवापुरी के ग्राम सभा बनौली में आयोजित कार्यक्रम में विशाल जन समूह को संबोधित किया। भोजपुरी में काशीवासियों का अभिवादन करते हुए कहा कि सावन का महीना हो काशी जैसा पवित्र स्थान हो देश के किसानों से जुड़ने को मिले। इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा। हम काशी के लोगन के प्रणाम करत हईं। आज आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए। पीएम मोदी ने कहा कि तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था सभी पीड़ित परिवारों को यह दु:ख सहने की हिम्मत दें। काशी के मेरे मालिकों मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह भी पूरा हुआ। यह महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। काशी में श्रावण मास के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ का यादव बंधुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक का जिक्र करते हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सावन के पहले दिन यादव बंधु जल लेकर निकलते हैं तो अद्भुत भाव दृश्य पैदा होता है। मेरी भी काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव के दर्शन करने की बहुत इच्छा थी। मेरे वहां जाने से भक्तों को दिक्कत न हो इसके लिए यहीं से प्रणाम कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में भेजी गई 20वीं किस्त की धनराशि की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के किसानों के खाते में पौने चार लाख करोड़, यूपी के ढाई करोड़ किसानों को 90 हजार करोड़ और बनारस के किसानों के खाते में 900 करोड़ रुपए की सम्मान राशि डाली गई। उन्होंने कहा कि जब काशी से धन जाता है तो वह प्रसाद बन जाता है। विगत दिनों तमिलनाडु की अपने यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह वहां 1000 साल पुराने एक ऐतिहासिक मंदिर में गये थे, जिसे महान राजा राजेंद्र चोल ने बनवाया था। राजेंद्र चोल ने उत्तर भारत से गंगाजल लाकर उत्तर को दक्षिण से जोड़ा था।

आज काशी तमिल संगमम जैसे प्रयासों के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास हो रहा है। देश की एकता की हर बात एक नई चेतना जगाती है और तभी ऑपरेशन सिंदूर सफल होता है। 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता। तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं। यह आंकड़ा सुनकर ही सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे।उन्होंने कहा कि 55 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक नहीं देखी। अब इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं। अब बैंक का नियम है कि बैंक का केवाईसी करनी जरूरी है। मैंने बैंक वालों से कहा है कि लोग आएं बैंक में केवाईसी करें अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए बैंक अभियान चलाये। उन्होंने बैंकों का अभिवादन करते हुए कहा कि बैंक के लोग आज केवाईसी का काम पूरा करने के लिए स्वयं हर ग्राम पंचायत तक पहुंच रहे हैं। अब तक एक महीने में एक लाख बैंक, पंचायतों में जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा। लेकिन दुर्भाग्य है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अपने देश के भी कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या? कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए क्या? सपा को फोन करूं क्या कि आतंकियों को मार दें क्या? यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और समय आने पर दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने हमारे स्वदेशी हथियारों की क्षमता देखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button