
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य कल 20 की रात्रि 9:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचीं थीं, रात्रि 2:00 बजे अचानक सीने में दर्द की शिकायत एवं उल्टी होने पर पर उनको सुधा सर्जिकल हॉस्पिटल, भुवनेश्वरी नगर में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका समुचित इलाज हुआ। आज शाम 6:00 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली। डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल से छुट्टी के पश्चात सर्किट हाउस पहुंचीं जहां उन्हें एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां से वह दिल्ली प्रस्थान करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार में गैस्ट्रो की प्रॉब्लम थी और अल्ट्रासाउंड के पश्चात पित्त की थैली में 16 एमएम की पथरी निकली है। तत्पश्चात उनके सुपुत्र ने उन्हें दिल्ली बुलाया जहां पर उनका समुचित इलाज कराया जाएगा।




