Slide 1
Slide 1
बलियाराष्ट्रीय संगोष्ठी

साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत : जीसी चौरसिया

बलिया। बैंक अपने ग्राहकों का सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर है। सिर्फ जरूरत है तो उनको जागरूक होने की। आप जिस मद के लिए पैसा बैंक कर्ज लेते हैं उसी मद में खर्च करें। साथ ही समय से कर्ज का चुकता भी करें ताकि, आगे भी आप को बैंक कर्ज दें सके। यह बात शनिवार को सोहाँव विकास खंड के नारायणपुर स्थित पंचायत भवन पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के तत्वाधान में आयोजित ग्राहक जागरूकता चौपाल को सम्बोधित करते हुए बैंक के रिजनल मैनेजर गवीश चंद्र चौरसिया ने कही।

उन्होंने बैंक के ग्राहकों को सजग करते हुए कहा कि इस समय साइबर ठगी खूब हो रही है। ऐसे में आप किसी को अपना ओटीपी न बताये। कोई परेशानी हो तो सीधे अपने बैंक शाखा से सम्पर्क करें।इस दौरान बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे क़ृषि ऋण, कार ऋण, ट्रैक्टर ऋण, समूह का ऋण, जमा योजना जैसे बचत ख़ाता, आवर्ती जमा खाता, फिक्स डिपाजिट, स्वास्थ्य बीमा एवं जनसुरक्षा के लिए जीवन ज्योति बीमा योजना एवं सडक दुर्घटना बीमा योजना के बारे मे क्षेत्रीय प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गई।

कोटवा नारायणपुर शाखा के प्रबंधक सोनू कुमार ने कहा कि ऐसा कोई पात्र व्यक्ति नहीं जिसे हम ऋण ना दे सके। कार्यक्रम मे रिजनल मैनेजर चौरसिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत बीमा धारित मृत व्यक्तियों के नामित मीना देवी व रोली राय को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरीत किये गए।

चौपाल में ग्राम प्रधान हीरा देवी, सोहाव ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी रणजीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सिपू राय, संजय पाण्डेय, मनोज कुमार राय, शीला देवी के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे। कोटवा नारायणपुर शाखा के कैशियर विजय शंकर सिंह ने शाखा की तरफ से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य मे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बैंक आने का आमंत्रण भी दिया। चौपाल में एक समूह ऋण मां विंध्यवासिनी समूह को व दो व्यवसायिक ऋण दिलीप गुप्ता और अशोक गुप्ता को वितरित किया गया। छह नये बचत खाता का फॉर्म व 12 पीएमएसबीवाई व 12 पीएमजीबीवाई का आवेदन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button