मिर्जापुर: कृष्णकांत की विदाई पर भावुक हुआ इंटेलिजेंस महकमा

त्रिलोकी नाथ राय
मिर्जापुर। पुलिस लाइन के इंटेलिजेंस कार्यालय में कार्यरत कृष्णकांत राय का स्थानांतरण एलआईयू में हो गया। प्रभारी इंस्पेक्टर दीनानाथ सरोज ने बताया कि कृष्णकांत राय को इंटेलिजेंस विभाग मिर्जापुर से एल आईयू विभाग सें’स्थानांतरण होने पर आज सोमवार को माल्यार्पण एवं उपहार तथा पुष्प गुच्छ आदि से समस्त स्टाफ ने सम्मानित किया।आराध्य देव से आराधना किया।वह ऐसे ही स्वस्थ निरोग एवं मधुर व्यवहार से अपनी सेवा अवधि में हमेशा स्टाफ को प्रभावित करते रहे। एक बेहतर माहौल बनाकर कार्य क्षेत्र में अपना योगदान देते रहें।समस्त कार्यालय स्टॉफ ने कृष्णकांत राय को भावुक होकर विदा किया।इंटेलिजेंस में कार्य करते हुए कृष्णकांत राय अपनी कार्य कुशलता से अपने उच्चाधिकारियों एवं अपने समकक्षों को हमेशा प्रभावित करते रहे। विभाग द्वारा कई बार प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त कर चुके हैं।इस मौके पर प्रेम प्रकाश प्रधान,उपेंद्र सिंह, लक्ष्मी वर्मा,दिनेश,सुगंधा,अमरनाथ,अनिल,राधेश्याम, रणजीत इत्यादि समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।




