भदोही : पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की सहायता करने वाले सफल मुखबिरों को दी वित्तीय प्रोत्साहन

पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सत्य/सटीक सूचना पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिलती है महत्वपूर्ण सफलता
किसी भी संदिग्ध गतिविधि व अपराध के बारे में पुलिस को सूचित करें, जिससे वे समय पर की जा सकें कार्यवाही
आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा पुलिस की सहायता करने वाले 04 व्यक्तियों व सफल मुखबिरों को धन्यवाद एवं वित्तीय प्रोत्साहन (नकद इनाम) के रूप में पुरस्कृत किया गया, ताकि वे भविष्य में भी सत्य एवं सटीक सूचनाएं देते रहें, जो पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण होती हैं। वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्राप्त व्यक्तियों द्वारा दी गई गोपनीय सूचनाओं से शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। जनपद वासियों से नम्र निवेदन है कि अपने पड़ोस में पुलिस के साथ मिलकर काम करें और अपराध रोकने में मदद करें। साइबर क्राइम और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दों पर जानकारी साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध के बारे में पुलिस को सूचित करें, जिससे वे समय पर कार्यवाही की जा सकें।




