Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : बुगरासी में 33 हजार वोल्टेज की लाइन से 2100 मीटर तार चोरी


मोहित त्यागी, बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र की बुगरासी चौकी अंतर्गत मांकड़ी मार्ग पर देर रात अज्ञात चोरों ने विद्युत विभाग की 33 हजार वोल्टेज की लाइन से करीब 2100 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया। चोरी गए तार की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बुगरासी से दौलतपुर कलां बिजलीघर को विद्युत आपूर्ति करने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोरों ने मांकड़ी मार्ग पर लाइन के तार काटकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। दौलतपुर बिजलीघर के जेई पीयूष कुमार ने बताया कि 2100 मीटर तार चोरी हुआ है। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। विभाग की ओर से नरसेना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसओ नरसेना नितिन जावला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। चोरों ने इतनी लंबी दूरी तक तार काटने और ले जाने के लिए किस साधन का इस्तेमाल किया, इसकी भी जांच की जा रही है। पूर्व में हुई तार चोरी की घटनाओं को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में तार चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button