Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर: पत्नी प्रेमी संग भागी तो युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

मिर्जापुर। पत्नी के प्रेमी के साथ भागने से क्षुब्ध एक युवक ने ट्रेन कटकर जान दे दी। युवक मैनपुरी जिले का निवासी है। उसकी शादी चुनार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। मैनपुरी जिले के किशुनी थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी 30 मनोज की शादी आठ वर्ष पूर्व चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दो माह पहले मनोज की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके आ गई थी। वर्षीय सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मनोज एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल आया था। यहां उसकी पत्नी
मायानगर रेलवे कॉलोनी -के पास ट्रैक पर मिला मैनपुरी निवासी का शव और बच्चे नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद उसे पता चला कि पत्नी अपने बच्चों को लेकर किसी के साथ उड़ीसा चली गई है। जब मनोज ने ससुराल वालों से पूछताछ की तो उसकी कहासुनी हो गई। मनोज गुस्से में ससुराल से निकला और चुनार के मायानगर रेलवे कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव देख पुलिस को सूचना दी। चुनार कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button