Slide 1
Slide 1
मऊस्वास्थ्य

होम्योपैथ से आज क्रिटिकल रोगों का इलाज कम खर्च किया जा रहा:डॉ एम एस तनवीर

निःशुल्क जाँच एवं दवा शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों को दी दवा
मऊ:  पठान टोला {आज़मी गेट के अंदर} में मरियम होमियों क्लिनिक एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा फ्री कैम्प का आयोजन कर सैकड़ो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा दी गई।जिसमें जनपद वरिष्ठ चिकित्सक डा० एम एस तनवीर ने कहां कि आज होमियोंपैथ से  भी क्रिटिकल से क्रिटिकल रोगों का निदान बहुत ही कम पैसे में हो जाता हैं।आज किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, थायराईड,व गुप्त रोगों का जड़  से  निदान होता हैं। सबसे बड़ी बात यह हैं कि इस मेडिसिन का मरीज के उपर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ता। डा० एम एस तनवीर ने आगे कहा कि होमियों पैथ में जटिल जटिल से रोगों के बारे में  रिसर्च कर नई विधा के माध्यम से उस रोग को जड़़ से समाप्त किया जाता हैं। इस मुफ्त कैम्प में आस पास काफ़ी संख्या में मरीज पहुंच कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवा लें कर अपने अपने घरों को गए। विदित हो कि डा एम एस तनवीर समय समय पर स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन कर  समाज  के कमजोर वर्ग की सेवा करते रहते हैं।

रिपोर्ट- सतीश कुमार पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button