Slide 1
Slide 1
Blog

कानपुरः चमनगंज में निर्माणाधीन बिल्डिंग धंसी, लोगों में दहशत

विधायक ने डीएम से नगर निगम या केडीए से बिल्डिंग को जमीदोज करने की मांग की

आसिफ हुसैनः कानपुर। शहर क्षेत्र के चमनगंज मोहल्ले में लगातार बारिश से एक बिल्डिंग गिराऊ हालत में पहुंच गई है। अचानक बिल्डिंग का एक हिस्सा धंसने से लोग दहशत में आ गए। उस हाते में रह रहे लगभग 40 परिवारों ने दहशत की वजह से अपने घरों को छोड़ दिया है। प्रभावित लोगों ने अपनी पीड़ा क्षेत्रीय विधायक नसीम सोलंकी से सुनाई। इसके बाद उन्होंने डीएम से बात कर इस बिल्डिंग को जमीदोज करवाने की गुहार लगाई है ताकि कोई जान-माल की क्षति न हो सके।

बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन है लेकिन सही से पिलर आदि नहीं बनाए गए हैं। लगातार बारिश से पिलर धंसने लगे। इसकी वजह से बिल्डिंग भी बैठने लगी। इससे हाते के लोग दहशत में आ गए। उनका कहना है कि पांच मंजिला बिल्डिंग अगर गिरी तो उनके घर भी उसकी चपेट में आ जाएंगे। इससे उनको जान माल का खतरा है। हाते के लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। कुछ लोग तो रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। तमाम लोग बारिश के दिनों में भी फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं।

इस पर विधायक नसीम सोलंकी ने डीएम को फोन कर मांग की है कि नगर निगम या केडीए इस बिल्डिंग को गिरा दे ताकि कोई हादसा न हो। पीड़ित लोग भी आराम से अपने घरों में रह सकें। इस मौके पर पीड़ित परिवारों के साथ पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, सपा नेता सरताज अनवर आदि मौजूद रहे।

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button