गाजीपुर
गाजीपुर:खंड विकास अधिकारी ने कटान का लिया ज़यजा

गाजीपुर। भाँवरकोल खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत ने शेरपुर के मुबारकपुर मौजे में हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया,साथ ही उच्चाधिकारियों को कटान की मौजूदा हालात से अवगत कराया। इस दौरान संभावित बाढ़ के मद्देनजर सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी। किसी भी अप्रिय परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखी जाए। मल्लाहों के अथक प्रयास से मुबारकपुर के पास बांस बल्लियों के सहारे बालू की बोरियां भरकर पानी के तेज रफ्तार को रोकने के लिए ठोकर बना कर अपनी पूरी कोशिश में जुटे हैं किन्तु अंशिक सफलता ही हाथ लगी है। इस मौके पर बीडीओ महेंद्र प्रसाद यादव, एडीओ पंचायत सूर्यभानु राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू, ज्ञानेंद्र राय, अखिलानंद राय, सोनू राय, सतेंद्र राय, रबींद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




