Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

लखनऊ: राज्यसभा सांसद ने सीएम के समक्ष गाजीपुर क्षेत्र के विकास के मुद्दों को रखा

लखनऊ। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। राज्यसभा सांसद ने अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा साथ ही जनपद के अनेक क्षतिग्रस्त रोड एवं नाली एवं सड़कों के नवनिर्माण कार्य कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र देकर अवगत करायी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए।

सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत और मंडी परिषद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से औपचारिक मुलाकात

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मंडी परिषद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से औपचारिक मुलाकात की।राज्यसभा सांसद ने बताया की मण्डी परिषद् द्वारा मण्डी समितियों के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती है जिसमे से एक है आवागमन हेतु अच्छी सड़के। मेरे द्वारा 4 महत्वपूर्ण सड़के
1. ग्राम सभा महाबलपुर,(मकसुदनपाह) विजय के घर से अनिल के घर होते हुए संतोष के घर तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य। 2. छावनी लाईन कलौता में विजेन्द्र कुशवाहा के डेरा से सियाराम सिंह के भठ्ठा तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य। 3. छावनी लाईन कलौता में लिला सिमेन्ट की दुकान से जितन के घर होते हुए नहर की पटरी तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य। 4. मनिहारी जखनियाँ मार्ग से मुसाफिर बालिका इण्टर कालेज होते हुए खडवाडिह गाँव तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य कराने हेतु प्रस्ताव दिया गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button