
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची मेहनगर तहसील व थाना क्षेत्र के भदसारी गांव निवासिनी पीड़िता अनीता विश्वकर्मा ने शिकायती पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पटीदार काफी मनबढ़ व दबंग किस्म के है जो कि आए दिन जमीनी रंजिश के चलते जबरन प्रताड़ित करते रहते है। आरोप है कि पीड़ित का पूरा परिवार रात में छत पर सोया हुआ था कि तभी विपक्षी गण वीडियो बनाने लगे। इसका विरोध करने पर बात मारपीट तक आ गई। विपक्षी उनके घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमलावर हो गए। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की तो कोई भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग कि है।




