उत्तर प्रदेशसीतापुर
सीतापुर:पथ संचालन के दौरान स्वयंसेवक की मौत,ड्रम बजाते समय आया था हार्ट अटैक

सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना दिवस पर आयोजित पथ संचालन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ड्रम बजाते समय 25 वर्षीय स्वयंसेवक अंकित सिंह पुत्र बिन्देश्वर बक्स सिंह को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, विकास खंड ऐलिया के इमलिया सुल्तानपुर में मेला मैदान पर शुक्रवार को संघ के शताब्दी स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ध्वजारोहण, पूजन और संबोधन के बाद जैसे ही पथ संचालन शुरू हुआ, अंकित सिंह ड्रम बजाते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़े।उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नितीश ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, स्वयंसेवक, संघ पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।




