गाजीपुर:जमीनी विवाद मे हैवान बन बेटा ने की मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

त्रिलोकी नाथ राय
गाज़ीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीलिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जमीन के विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने ही मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है। जब आरोपी अभय यादव (40 वर्ष) ने अपने पिता शिवराम यादव (65), मां जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, शहर कोतवाल और घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं । जल्दी की गिरफ्तारी की संभावना है। बहन के नाम कुछ जमीन की रजिस्ट्री के विवाद मे ये घटना हुई। हत्या की वारदात से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि गांव में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है लोगों में भय साफ झलक रहा है ।




