Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में गुरुवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां पौत्री से छेड़खानी का विरोध करने पर 60 वर्षीय बिरजू राजभर की लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे राजभर बस्ती में बिरजू राजभर की पौत्री घर के सामने बर्तन धो रही थी। तभी पड़ोसी युवक अनुज राजभर ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। बिरजू ने इसका विरोध किया और अनुज को दो थप्पड़ जड़ दिए। इससे गुस्साए अनुज के परिजन त्रिपुरारी राजभर, कल्लू राजभर, रुग्दी देवी (पत्नी बालकिशुन राजभर), यंशवती (पुत्री बालकिशुन) और अनुज ने एकजुट होकर बिरजू के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बिरजू, उनकी पत्नी कलावती देवी और पुत्रवधू सरस्वती देवी पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां शुक्रवार तड़के 3 बजे बिरजू राजभर की हालत बिगड़ने पर मृत्यु हो गई। मेड़िया चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र गणपत राजभर की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अनुज राजभर, त्रिपुरारी राजभर, कल्लू राजभर, रुग्दी देवी और यंशवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक बिरजू राजभर के परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद पत्नी कलावती देवी, पुत्रवधू सरस्वती और तीनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button