Slide 1
Slide 1
आगराउत्तर प्रदेश

आगरा:केंद्रीय मंत्री ने रोजगार मेले में सौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान

आकाश वर्मा
आगरा। 16 वें रोजगार मेले का आयोजन शनिवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब में किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से जुड़कर दिए गए सम्बोधन को भी सुना गया।रेलवे द्वारा आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। जिनमे रेलवे के 60,डिफेंस के 7,डाक विभाग के 6, बैंक के 5, और आरकियोलॉजी सर्वे ऑफ़ इण्डिया के 22 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान गए।इस अवसर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री ने 10 लाख युवाओं को  रोजगार देने का जो वायदा किया था उसे पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 47 स्थानों पर आयोजित हो रहे रोजगार मेले में आज 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों से उन बेरोजगार बच्चों में रोजगार के प्रति भावना बढ़ेगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को आज नियुक्ति पत्र मिले हैं यह उनकी पढ़ाई,मेहनत और कर्मठता का फल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button