देवरिया : नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों में हो रही है व्यापक धांधली-संतोष पांडेय

असगर अली
देवरिया। जनपद के भाटपार रानी आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र सोहनपार निवासी समाज सेवी संतोष पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत भाटपार रानी में विकास कार्यों में व्यापक रूप से धांधली हो रही है इस समय भाटपार रानी नगर में नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें नगर पंचायत द्वारा बिना नापी के मन माने तरीके से नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है नाला निर्माण में भी व्यापक धांधली किया जा रहा है नाला के ऊपर जो स्लैप बनाया जा रहा है वह मानक विहीन है अगर इसकी जांच कर दी जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा नाला के ऊपर बड़े-बड़े स्लैप बनवाए गए हैं जो आने वाले समय में जब नाली की सफाई की जाएगी तो वह उठाने पर निश्चित रूप से टूट जाएगा सरकार द्वारा नगर विकास के लिए दिए गए धन का नगर पंचायत भाटपार रानी जमकर दुरुपयोग कर रहा है भाटपार रानी का विकास नहीं बल्कि विनाश की ओर ले जाया जा रहा है नाला निर्माण होने से सड़के और सकरी हो गई है लेकिन इससे नगर पंचायत को क्या लेना है उनको तो अपना कमीशन दिखाई दे रहा है जल्दी-जल्दी निर्माण करा करके अपना कमीशन बनाने में नगर पंचायत लगा हुआ है। इस समय लगन का सीजन चल रहा है और नगर पंचायत निर्माण कार्य में लगा हुआ है व्यापारियों के व्यापार पर कुठाराघात किया जा रहा है भाटपार रानी नगर में व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया है छोटे-छोटे व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। श्री पांडे ने सरकार एवं प्रशासन से मांग किया है कि भाटपार रानी नगर में विकास कार्यों की जांच की जाए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ऐसे ठेकेदारों को ठीका क्यों देते हैं जिनका कार्य का रिकॉर्ड ठीक नहीं है जबकि दूसरी तरफ ठेकेदार यह कहते हैं कि जब नगर पंचायत कमीशन ज्यादा लेंगे तो अच्छा कार्य कैसे होगा सब मिलकर सरकार के धन का बंदरवाट एवं दुरुपयोग किया जा रहा है।




