Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर: भैस खरीदने गये व्यक्ति को भैस ने ही दबोचा, हुई मौत

तारा त्रिपाठी / मिर्जापुर। विoखoजमालपुर के जुड़ुई गांव निवासी ,भैंस खरीदने के लिए सोनभद्र के मधुपुर के पास सरौली गांव गये जहां ज्यों ही भैस देखने खेत में भैंस के पास पहुचे भैंस नेअपना सींग उसके पेट में घोंप दिया और सींग पेट के आर-पार हो गया। खरीदार जुड़ुई निवासी अंकित पुत्र फेकू था जो वहीं जमींन पर गिर गया ।आनन-फानन में लोग घायल अंकित को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंकित अपने मित्र गौसपुस निवासी भोलू पुत्र शंकर के साथ भैंस खरीदने के लिए सरौली गांव गया था। भैंस बेचने वाला ज्यों ही खरीददार को लेकर भैंस के पास पहुंचा तो भैंस खरीददार को वहीं पर अपना सींग अंकित के पेट में घोप दिया जिससे खरीददार वहीं घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों का रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button