Slide 1
Slide 1
कारोबारवाराणसी

रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर मुख्य अतिथि वाराणसी के जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने रोजगार मेले का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले का मकसद है कि जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इस रोजगार मेले के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हरिश्चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० रजनीश कुंवर ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में लगभग 405 युवाओं को एक दिन में ही रोजगार प्राप्त कराया गया। देश-विदेश की बड़ी बड़ी कंपनियों का एक ही छत के नीचे आकर शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना निश्चय ही एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में कई प्रदेशों से आई कुल 28 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाकर शिक्षित बेरोजगारों का साक्षात्कार किया जिनमें से चयनित  युवक एवं युवतियों को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कंपनियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। महाविद्यालय आई. क्यू. ए. सी. विभाग के प्रभारी प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि मेले में कुल 981 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 405 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। रोज़गार मेले में आये लोगो का स्वागत प्लेसमेंट सेल प्रभारी सुश्री दिव्यानी बरनवाल और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर विश्वनाथ वर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक ,कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button