Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राना खातून नहीं रहीं,शोक की लहर

मऊ। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता  राना खातून के असामयिक निधन की खबर ने पूरे जनपद को गहरे शोक में डुबो दिया है।जनसेवा और राजनीति में अपने अथक योगदान के लिए जानी जाने वाली राना खातून का इस तरह अचानक जाना मऊ की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रिंट मीडिया प्रभारी  सतीश कुमार पांडेय ने कहा की राना खातून का असमय निधन कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे जनपद की राजनीति के लिए भी गहरी क्षति है। वह एक कर्मठ, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़ी हुई नेता थीं। दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।कांग्रेस पार्टी द्वारा राना खातून जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। जिला मुख्यालय पर आयोजित शोकसभा में वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button