Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:मुहम्मदाबाद भाजपा नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा,अष्ट शहीदों को दी श्रद्धांजलि

त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद/गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ संपन्न हुई। यह यात्रा शाहनिन्दा हनुमान मंदिर से शुरू होकर आर्य समाज रोड, छत्तरधारी मोड़, चौक, सदर रोड, तहसील और हाटा रोड होते शहीद पार्क तक पहुंची। इस दौरान बाइक सवार कार्यकर्ता तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे थे। शहीद पार्क में शहीद डॉ शिवपूजन राय और वंशनारायण राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि पीयूष राय ने कहा कि तिरंगा देश के मान-सम्मान का प्रतीक है और राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में इस अभियान की अहम भूमिका है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से भाजपा नेता पीयूष राय, मनोज राय, वीरंद राय, रविंद राय, दीपू गुप्ता, रामजी गिरी, ओमप्रकाश गिरी, अनूप शर्मा, सुनील चौधरी, प्रमोद राय समेत कई लोग मौजूद रहे। नगर मंडल अध्यक्ष  सत्येंद्र राम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button