Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी:शिशिर सिंह पीस कैबिनेट के महासचिव मनोनीत

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। रामानन्दी सम्प्रदाय के प्रमुख संत एवं जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने युद्ध और अशांति को देखते हुए विश्व भर के शांति कार्यकर्त्ताओं, चिंतकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, धर्म के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों को लेकर पीस कैबिनेट बनाने का निर्णय लिया है। यह कैबिनेट युद्ध को शांति में बदलने के लिए भगवान श्रीराम के संदेशों, सनातन संस्कृति के शांति और शौर्य के मूल तत्वों से युद्धरत राष्ट्रों को परिचित कराएगी। इस पीस कैबिनेट के महासचिव के रूप में विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता शिशिर सिंह को मनोनीत किया गया है। जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने शिशिर सिंह को निर्देशित किया है कि वे जल्द ही भारत के विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर से मुलाकात कर युद्दरत राष्ट्रों तक शांति संदेश पहुंचाने की प्रक्रिया करें। पीस कैबिनेट के महासचिव के रूप में शिशिर सिंह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति समूहों से संपर्क करेंगे। भारत की महान संस्कृति के माध्यम से युद्धरत राष्ट्रों की जनता में शांति स्थापना का प्रयास करेंगे। उन राष्ट्रों में अधिक प्रयास किया जाएगा जिन देशों में युद्ध होने से सीधे भारत पर प्रभाव पड़ेगा। भारत के काशी से जगद्गुरु का शांति प्रयास पूरी दुनिया पर असर डालेगा। जब जनता शांति के मूल तत्वों को जानेगी तो अपने देश की सरकार पर शांति प्रयासों के लिए दबाव डालेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button