Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी:नगर आयुक्त की अध्यक्षत में हुई पार्किंग प्रबन्ध समिति की पहली बैठक

नागरिक सुविधाओं से युक्त होगें नये पार्किंग

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी के सभागार में पहली पार्किंग प्रबन्ध समिति की बैठक की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम व व्यक्तिगत बनने वाले नये पार्किंग स्थलों का चिन्हाकंन प्रबन्ध समिति के द्वारा किया जायेगा, अनुमोदन होने के पश्चात ही नये पार्किंग स्थलों को खोला जायेगा। नये पार्किंग स्थलों को खोलने के लिये कई नागरिक सुविधाओं का होना आवश्यक होगा, जैसे रेनवाटर हार्वेस्टिंग, शेड, चार्जिंग प्वाइन्ट, पेयजल, शौचालय इत्यादि की सुविधा होनी चाहिए। यह व्यवस्था नगर निगम और प्राइवेट पार्किग खोलने वाले सभी के लिये होगा। प्राइवेट व्यक्ति यदि अपने भूमि पर पार्किंग स्टैंड खोलना चाहते हैं तो उन्हे नगर निगम से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा, आवेदन प्राप्त होने पर पार्किंग प्रबन्ध समिति के द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे करने के उपरान्त सभी मानक पूर्ण होने पर ही अनापत्ति प्रदान की जायेगी। बैठक में ए0डी0सी0पी0 यातायात, ए0आर0टी0ओ0, विकास प्राधिकरण के टाउन प्लानर तथा सभी जोनल अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button