
राबेता कमेटी की कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।मुस्लिम मुसाफ़िर ख़ाना, दालमंडी में मुत्तहिदा उलेमा कौंसिल, वाराणसी से सम्बद्ध राबेता कमेटी की कार्यसमिति की बैठक आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता हाजी हबीबुल्लाह ने की। कलाम पाक की तिलावत के बाद विगत 7 जून को पड़ने वाले ईदुल अज़हा के पर्व पर मुत्तहिदा उलेमा कौंसिल की तरफ़ से जारी अपील को जन जन तक पहुँचाने के लिए मंसूबाबन्दी की गई और भविष्य में कौंसिल के संयोजन में आयोजित होने वाले प्रोग्रामों की रूपरेखा निर्धारित की गई साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रतिबद्धता दर्शायी गई। मीटिंग का संचालन ज़ुल्फ़िक़ार ज़ैदी ने किया। बैठक में अमीनुद्दीन सिद्दीक़ी, फ़ैसल इक़बाल, अब्दुल्लाह फ़ैसल, हाजी शौकत अली, अब्दुल माजिद, मिर्ज़ा सैफ़, मुहम्मद आकिब, मेराज अहमद, ज़ाहिद सिद्दीक़ी, साद जुनैद समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।




