Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी : रोहनिया विधायक ने बुजुर्गों को वितरण किया कंबल

कम्बल पाकर बुजुर्गों के खिले चेहरे

वाराणसी।कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के गंगापुर के पास घमहापुर स्थित पंचायत भवन पर बुधवार को राज्य सरकार की तरफ से आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने क्षेत्र के आए हुए सैकड़ो गरीब असहाय बुजुर्गों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। कंबल पाकर बुजुर्गों का चेहरा खिल उठा। कार्यक्रम के दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि बुजुर्गों तथा असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा करने से कम नहीं है। कमल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल,नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, लेखपाल राजेश्वर सिंह, अनुराग, लक्ष्मण गिरि ,संजय वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल ,जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, सचिव उषा यादव, संजय पटेल, लक्ष्मण पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button