आजमगढ़:कारगिल शहीद दिवस पर कांग्रेसजनों ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में देश की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका पराक्रम, देशभक्ति और साहस हमेशा हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन ने कहा कि सैनिकों के शौर्य, बलिदान और अटूट जज्बे को सलाम। 26 जुलाई 1999,,वो दिन जब बर्फ से ढके उॅचे पहाड़ों पर हमारे जांबाज जवानों ने वीरता की ऐसी कहानी लिखी जिसे समय भी कभी धुंधला नहीं कर सकता। हर गोली में था विस्वास, हर कदम पर थी मातृभूमि की पुकार।इस अवसर पर श्री बेलाल अहमद, रियाजुल हसन, श्री चंद्रपाल सिंह यादव, श्री राहुल राय, श्री तेज बहादुर यादव, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री मुन्नू मौर्य, नरेंद्र सिंह , श्री गोपाल कृष्ण राय , राम प्यारे यादव , मंत्रराज यादव , गोविन्द शर्मा (पत्रकार),बालचन्द राम,महताब आलम,अली अहमद, दलीप प्रजापति,धर्मेंद्र यादव, बृजेश पांडे , सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




