Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ: चलती कार पर अचानक गिरा भारी पत्थर

काकोरी /लखनऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लापरवाही के चलते बुधवार को एक बड़ा हादसा मलिहाबाद क्षेत्र में होते-होते टल गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के किनारे लगे आरसीसी सुरक्षा पैनल का एक भारी टुकड़ा अचानक एक चलती कार पर गिर गया। घटना दोपहर क़रीब 3:15 बजे की है, जब प्रमोद कुमार उर्फ़ पिंटू निवासी मोहम्मद नगर तालुक़ेदारी मलिहाबाद, काकोरी से इंडिका कार यूपी 32 केएच 5582 से संडीला की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर के पास से गुजरते समय आरसीसी का यह पत्थर अचानक ढह गया और उनकी कार के अगले हिस्से पर आ गिरा। गनीमत रही कि यह टुकड़ा कार की छत पर नहीं गिरा, वरना जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी। हादसे में कार का अगला और किनारे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते कार चालक समेत दो लोगों के चोटें आई है लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने एनएचएआई 731 पर निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निर्माणाधीन स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। जिससे आमजन की जान खतरे में पड़ रही है। किसी भी वक़्त बड़ी अनहोनी हो सकती है। हादसे के बाद चालक ने मलिहाबाद कोतवाली पहुँचकर एनएचआई की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button